बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहारी बच्चे का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने वाला मुंबई से गिरफ्तार ...

बिहारी बच्चे का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने  वाला मुंबई से गिरफ्तार ...

पटना : बिहार से 7 साल के बच्चे का अपहरण हो गया था जिसकी जाच चल रही थी |इतने में बिहार पुलिस  को आरोपी के बारे में पता चला कि  वह मुंबई में है और वही से   20 लाख रुपये की फिरौती कि मांग कर रहा था | फिर क्या था बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले क जानकारी दी |जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने  अपहरण करने वाले आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया |

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने बिहार में 7 साल के बच्चे का अपहरण करने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी को कांदिवली इलाके से गिरफ्तार  किया | गिरफ्तार आरोपी ने बिहार में मुबारक अन्सारी नाम के बच्चे का अपहरण किया था |मुंबई पोलिस को आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए फ़िल्मी तमाशा भी करना परा तब जाकर आरोपी कि गिरफ्तारी हुई |जानकारी देते हुए पुलीस ने बतया कि फिरौती मांगने के लिए मुंबई से फोन आ रहा था |जिसके बाद बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया |मुंबई पुलिस तत्काल हरकत में आई और मुख्य आरोपी रियाझउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया

जब सभी सुशांत सिंह राजपूत मामले में राजनीति कर रहे थे, तब बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने भी मुंबई पुलिस की जांच की आलोचना की थी. हालांकि, मुंबई पुलिस की आलोचना के बावजूद, 7 साल के लड़के की जान बचाने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की बिहार पुलिस द्वारा भी सराहना की जा रही है|

Suggested News