पुणे हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि, सीएम नीतीश ने की घोषणा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे के मॉल में लोहे की जाली गिरने से हुये हादसे को अत्यंत दुखद बताया है। साथ ही हादसे में बिहार के कटिहार जिले के 5 मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पुणे के यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर स्थित निर्माणाधीन मॉल में हुये हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। साथ ही इस हादसे में घायल बिहार के सभी लोगों को 50-50 हजार रूपये देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।

बताते चले की पुणे के यरवदा इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था। इस दौरान पार्किंग में अचानक लोहे का भारी भरकर स्लैब गिर गया। बताया जा रहा है की स्लैब डालने के लिए 16 mm के लोहे के वजनदार सरिए से जाली बनाई गई थी। जाली के सहारे खड़े मजदूर काम पर लगे हुए थे। अचानक यह लोहे की विशालकाय जाली काम रहे 10 मजदूरों पर गिर पड़ी। भारी भरकम जाली के नीचे दबे मजदूरों के शरीर में लोहे के सरिए घुस गए। 

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गई। जाली में दबे मजदूरों को कटर की सहायता से निकाला गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गयी, जिसमे 5 बिहार के कटिहार जिले के हैं। वहीँ  गंभीर रूप से घायल 3 मजदूरों का इलाज जारी है।. येरवडा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nsmch
NIHER