बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बर्बर पिटाई का एक और वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में खाकी, कब होगी कार्रवाई

बर्बर पिटाई का एक और वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में खाकी, कब होगी कार्रवाई

राजधानी पटना से सटे बिहटा से एक और सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में भी एक लड़के को कुछ लड़के मिलकर जानवरों की तरह पीट रहे हैं। लड़कों ने बेरहमी की इंतहां पार कर दी है। एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ रखा है तो दूसरा उसपर ताबड़तोड़ लात-घूंसों की बरसात कर रहा है। छड़ी से भी पीटा जा रहा है। 



BIHTA-BOY-BRUTELY-BEATEN-BY-GOONS-VIDEO-VIRAL2.JPG

वो माफ कर देने की बात कह रहा है। छोड़ देने की गुहार लगा रहा है लेकिन पीट रहे लड़कों पर हैवानियत इस कदर हावी है कि वो लोग कुछ नहीं सुन रहे हैं बल्कि दे-दनादन बस पीटे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिहटा कॉलेज के ग्राउंड में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि किसी लड़की को लेकर लड़कों के बीच मनमुटाव हुआ और फिर इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। मार खा रहा लड़का सफाई देना चाह रहा है। 


BIHTA-BOY-BRUTELY-BEATEN-BY-GOONS-VIDEO-VIRAL3.JPG

वो बोल रहा है कि मुझे एक मौका दो लेकिन मार रहे लड़कों पर भूत सवार हो गया है। वो कुछ सुनना ही नहीं चाह रहे, बस दनादन उसे पीटे जा रहे हैं। थोड़ी देर तक ये सब ड्रामा चलता है उसके बाद एक लड़का आता है और बीचबचाव कर झगड़ा कर रहे सभी लड़कों को वहां से भगा देता है। बताया जा रहा है कि पीटनेवाले लड़के का नाम आकाश है, जो बिहटा विष्णुपुरा का रहनेवाला है। दूसरी ओर जो मार खा रहा है, वो सुधीर सिंह का बेटा है। 

BIHTA-BOY-BRUTELY-BEATEN-BY-GOONS-VIDEO-VIRAL5.JPG

अब सवाल ये उठता है कि लगातार इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस हाथ-पर-हाथ धरे क्यों बैठी है ? क्या पुलिस के पास इस तरह के वीडियो नहीं पहुंच रहे हैं। क्या पुलिस को पूरी घटना की जानकारी नहीं है ? क्यों नहीं पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ? इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को सब पता है। 

BIHTA-BOY-BRUTELY-BEATEN-BY-GOONS-VIDEO-VIRAL6.JPG


वो कार्रवाई इसलिए नहीं कर रही क्योंकि आरोपी लड़के पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करते हैं। पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करने से ही इन लड़कों का मन बढ़ा रहता है और वो लोग किसी को भी अपने निशाने पर ले लेते हैं। 

Suggested News