बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षिकाओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, वीडियो बनाने और प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

शिक्षिकाओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, वीडियो बनाने और प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

PATNA : बिहटा के राजकीयकृत माध्यमिक उच्च विद्यालय पैनाल की शिक्षिकाओं ने प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्कूल की शिक्षिकाओं ने प्राचार्य मो. नजमुल हसन की मनमानी के खिलाफ कामकाज ठप कर हड़ताल शुरु कर दी है। इस संबंध में शिक्षिकाओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कार्यस्थल पर महिला शिक्षकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य उन्हें बेवजह परेशान करते हैं। प्राचार्य स्थानीय लोगों को बुलाकर वीडियो बनवाकर हमें प्रताड़ित कर रहे हैं। शिक्षिकाओं का साथ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी दे रहे हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अत्यधिक शुल्क वसूली से नाराज हैं।

शिक्षिकाओं ने कहा कि प्राचार्य स्कूल में बाहरी व्यक्ति को बैठाकर महिला शिक्षिकाओं पर भद्दे कमेंट पास करवाते हैं और उनका वीडियो बनवाते हैं। शिक्षिकाओं ने प्राचार्य को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो वे डीईओ और अन्य वरीय अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत करेंगी।

पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य के व्यवहार से वे लोग स्कूल में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। शिक्षिकाओं ने प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की है।

Suggested News