बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, महिला जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नालंदा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, महिला जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

NALANDA : जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के एसएच 78 पर गोपालबाद मोड़ के पास बुधवार की शाम ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वहीँ बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। दोनों आपस में रिश्तेदार है। मृतक कोतरा गांव निवासी बिरजू साव का 34 वर्षीया पुत्र दयानंद साव है। जख्मी उसके रिश्तेदार गोपालबाद गांव निवासी जितेन्द्र साव की पत्नी शोभा देवी है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने गोपालबाद मोड़ के पास सड़क जाम कर दी। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था।

इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर कोतरा से गोपालबाद जा रहे थे। एसएच से गोपालबाद जाने वाले सड़क के मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। 

इधर घटना के बाद ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने मुआवजे व दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष विवेक राज, जिप सदस्य नरोत्तम कुमार और अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News