बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली से जमुई जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, एक बच्चे की मौत 1 गंभीर रुप से घायल

दिल्ली से जमुई जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, एक बच्चे की मौत 1 गंभीर रुप से घायल

Gopalganj : जिले से एक ब़ड़ी घटना सामने आई है। जहां एनएच-28 पर हुए एक सड़क हादसे में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसे जुमई के कुछ लोग बाइक से अपने घर जमुई के झाझा लौट रहे थे। 

इसी दौरान गोपालगंज जिले मांझागढ़ के दुलदुलिया स्थित एनएच-28 पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना में जहां बाइक पर सवार एक 12 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

वहीं बाइक चला रहा शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

वहीं बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। 

गोपालगंज से शैलेन्द्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट


Suggested News