बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टक्कर मारने के बाद घायल बच्चे को लेकर भागा बाइक सवार, नदी किनारे मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

टक्कर मारने के बाद घायल बच्चे को लेकर भागा बाइक सवार, नदी किनारे मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

सुपौल. मरौना प्रखंड के पंचगछिया कोनी मुख्य मार्ग के पास से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार एक बच्चा को टक्कर मारने के बाद घायल बच्चा को लेकर फरार हो गया और कुछ देर बाद उस बच्चे का शव नदी किनारे मिला है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

दरअसल सुपौल जिले के मरौना प्रखंड के पंचगछिया कोनी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार में जा रहे एक बाइक चालक ने अहले सुबह धनिकालाल के 11 वर्षीय पुत्र को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार उस घायल बच्चे को लेकर भाग गए। दोपहर बाद उस बच्चे की लाश नदी किनारे मिली। बताया जा रहा था बच्चा पढ़ने जा रहा था। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नदी थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना को लेकर मृतक के परिजन का आरोप है कि 11 वर्षीय संजीव कुमार आज सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा ही रहा था कि उस दौरान मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। फिर जख्मी बच्चे को उठा कर भाग गया। काफी खोजबीन के बाद बच्चे की लाश निर्मली के थरिया गांव के समीप नदी किनारे मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चालक की पहचान हो गई है। वहीं नदी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Suggested News