बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की बुजुर्ग की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की बुजुर्ग की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के काकोबीघा गांव में शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने घर के दालान में बैठे बुजुर्ग को गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक द्वारिका यादव का 55 वर्षीय पुत्र ताराचंद यादव है।  

घटना के सम्बन्ध में डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि बुजुर्ग शाम को घर के दालान में बैठे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक के भाई दुलारचंद यादव के बेटे की हत्या 2023 में हुई थी। उस मामले में ताराचंद यादव को नामजद किया गया था।

ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News