बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बिना हेलमेट पकड़े जाने पर भड़क गया बाइक सवार पुलिसकर्मी, जमकर हुई नोकझोंक

BIHAR NEWS : बिना हेलमेट पकड़े जाने पर भड़क गया बाइक सवार पुलिसकर्मी, जमकर हुई नोकझोंक

NALANDA : जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक के पास गुरुवार को बिहार पुलिस और वन विभाग के पुलिसकर्मियों में हेलमेट नहीं लगाने को लेकर नोकझोंक हो गई। दरअसल राजगीर पुलिस अंबेडकर चौक के पास गुरुवार की सुबह वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान नेचर सफारी में ड्यूटी के लिए जा रहे  वन विभाग के पुलिसकर्मी वहाँ से बिना हेलमेट पहने गुजर रहे थे। जिसके बाद राजगीर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद वन विभाग के पुलिसकर्मी और स्थानीय पुलिस में नोकझोंक शुरू हो गई। 


अपने साथी को छुड़ाने के लिए वन विभाग के कई पुलिस कर्मी वहां पर पहुंच गए। जिसके बाद मौके से वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। मामला बढ़ता देख वहीं पर बिना हेलमेट लगाए वन विभाग के पुलिसकर्मियों को स्थानीय पुलिस ने जाने दे दिया। 

अब सवाल उठता है कि क्या आम आदमी को भी बिना हेलमेट लगाए पुलिस चेकिंग के दौरान छोड़ देगी या फिर हेलमेट लगाने का नियम कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है। यह कानून पुलिसकर्मी पर लागू नहीं होता है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News