बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, दुसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

गोपालगंज में अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, दुसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

GOPALGANJ : जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के मुजौंना गांव स्थित ओवरब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही एक युवक की बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर जाने के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान राजबल्लभ राम के 26 वर्षीय बेटा शैलेश राम के रूप में की गई।


दरअसल घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया की मुजौना गांव निवासी राजबल्लभ राम के बेटा शैलेश कुमार राम और शैलेंद्र कुमार राम के बेटा अमित राम मोटरसाइकिल पर सवार होकर मांझागढ़ बाजार जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया।  जिससे दोनो बुरी तरह जख्मी हो गए। 

जख्मी अवस्था में दोनों को तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए एक युवक शैलेश को बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर जाने के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 

वही युवक की मौत होने के बाद परिजन उसके शव को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। वही इस हादसे के बाद परिजनो में कोहराम मच गया है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें की मृतक तीन भाईयो और एक बहन में सबसे छोटा था।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News