बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में ट्रैक्टर की चपेट में आये बाइक सवार युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

नालंदा में ट्रैक्टर की चपेट में आये बाइक सवार युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

NALANDA : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहाँ हरनौत थाना अंतर्गत गोनावां गांव के समीप रविवार की देर शाम ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी गांव निवासी 26 वर्षीय राम निवास प्रसाद के रूप में की गयी है।

वहीं जख्मी सरोज कुमार को इलाज के लिए हरनौत पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों चापाकल मिस्त्री हैं। बाढ़ से चापाकल का काम कर बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गए।

सड़क हादसे में दोनों के जख्मी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने राम निवास को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News