बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाइक, स्कूटी और कार खरीदने वाले ध्यान दें, टैक्स बढ़ने से महंगी हुई खरीदारी

बाइक, स्कूटी और कार खरीदने वाले ध्यान दें, टैक्स बढ़ने से महंगी हुई खरीदारी

PATNA :   अगर आप दो पहिया या चारपहिया गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अपनी जेब में कुछ और पैसे रख लीजिए। बिहार में अब गाड़ी खरीदना मंहगा हो गया। बिहार कैबिनेट ने इसके लिए आज हरी झंडी दिखा दी। सरकार ने एक्स शो रूम प्राइस पर लगाने वाले टैक्स में बढ़ोतरी की है। एक से 5 फीसदी तक टैक्स बढ़ा है। 

मोटरासाइकिल या स्कूटी खरीदना चाहते हैं तो अब एक फीसदी अधिक पैसा देना होगा। अगर कार खरीदना चाहते हैं तो पहले के दाम में पांच फीसदी और पैसा जोड़ लें।

एक लाख तक के दो पहिया वाहन पर 1 फ़ीसदी टैक्स बढ़ा है। यानी अब 7 फीसदी की बजाय 8 फीसदी टैक्स देना होगा। चारपहिया वाहन पर अब 7 फीसदी की बजाय 12 फ़ीसदी टैक्स लगेगा।

Suggested News