बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, आम जनजीवन भी प्रभावित

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, आम जनजीवन भी प्रभावित

NAWADA : नवादा जिलेभर में मौसम में अचानक आई तब्दीली के बीच  देर रात कोहरा शुरू हो गया। शनिवार सुबह तक आसमान में छाए घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि कुछ फीट की दूरी तक नहीं दिखाई दे रहा था। 

वाहन चालकों को सुबह होने केे बावजूद अपने वाहनों की हेडलाइट जलाना पड़ा। सीजन के पहले कोहरा व धुंध के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है। सुबह आवश्यक कार्य से निकले लोग कुछ दूर ही चलने के बाद अलाव खोजते नजर आए। दिसंबर माह की शुरुआत से ही में आसमान में छाए बादलों के बीच मौसम परिवर्तन के साथ रात से कोहरा व धुंध का भी आगाज हो गया। कोहरे व धुंध का आलम यह था कि सुबह थोड़ी दूर भी नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे व धुंध के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। ऐसे में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। 

आमतौर पर तेज गति से चलने वाले चालक चाहकर भी अपने वाहन को गति नहीं दे पा रहे थे। स्थानीय लोग कामकाज पर आने जाने वाले लोगों का कहना है कि शुक्रवार को भी धूप नहीं निकला जिस कारण काफी ठंड है नए साल का आगमन को लेकर ठंड काफी बढ़ गया है आवागमन करने में हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है जिले में कहीं पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है सरकार व प्रशासन से या मांग करते हैं कि जल्द ही अलाव की व्यवस्था की जाए।

Suggested News