बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऋतुराज सिन्हा ने की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात, बिहार में रोजगार सृजन और महामारी से उत्पन्न हालात पर हुई चर्चा  

ऋतुराज सिन्हा ने की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात, बिहार में रोजगार सृजन और महामारी से उत्पन्न हालात पर हुई चर्चा  

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता ऋतुराज सिन्हा ने गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोरोना वायरस की महामारी से देश और खासकर बिहार के समक्ष उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों और बेरोजगारी दूर करने को लेकर किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऋतुराज सिन्हा से बिहार में चलाए जा टीकाकरण अभियान और उसकी रफ्तार पर भी बातचीत हुई। नड्डा ने ऋतुराज सिन्हा से बिहार में टीकाकरण की रफ्तार को और अधिक तेज करने और लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की सलाह दी। नड्डा ने बिहार में चल रहे टीकाकरण को लेकर ऋतुराज सिन्हा से कई तरह के फीडबैक भी लिए। 

उन्होंने इस महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान पर बात की और बिहार में रोजगार सृजन के लिए बनाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। इस मुलाकात में ऋतुराज सिन्हा ने भाजपा अध्यक्ष को बिहार में रोजगार सृजन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। ऋतुराज सिन्हा ने भाजपा अध्यक्ष से बिहार सरकार के साथ-साथ रोजगार सृजन के लिए केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी देर तक चर्चा की।      

Suggested News