बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, जानिए पार्टी ने किसको दिया टिकट

भाजपा ने मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, जानिए पार्टी ने किसको दिया टिकट

PATNA : बिहार के दो विधानसभा सीट पर होनेवाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी ने कुसुम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो दिवंगत विधायक और पूर्व मंत्री सुबास सिंह की धर्मंपत्नी है। 


जबकि मोकामा से पार्टी ने सोनम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो कद्दावर नेता ललन सिंह की पत्नी है। ललन सिंह ने कल ही भाजपा का दामन थामा है। वहीँ राजद ने पहले ही मोकामा से विधायक रहे अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

वहीँ भारतीय जनता पार्टी ने उड़ीसा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र में होनेवाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया है। जहाँ सूर्यवंशी सूरज स्थितप्रजना को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

बता दें की निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 3 नवंबर को बिहार की इन दो सीटों पर मतदान होगा। जबकि 6 नवंबर को मतगणना होगी। 14 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख रखी गई है। उपचुनाव के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर तय की गई है। बिहार की मोकामा सीट पर राजद जबकि गोपालगंज सीट पर बीजेपी का कब्जा था। बाहुबली अनंत सिंह को सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी तो वहीं गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह के निधन से ये सीट खाली हुई थी। 

Suggested News