PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जदयू अध्यक्ष लगातार भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। अब भाजपा की तरफ से ललन सिंह पर जोरदार पलटवार शुरू कर दिया गया है। भाजपा ने ललन सिंह से पूछा है कि राजद जदयू गठबंधन से पहले आपने लालू-राबड़ी-तेजस्वी यादव से माफी तो जरुर मांगी होगी। क्योंकि आप ही तो लालू और तेजस्वी यादव के केस के पीटिशनर थे। क्या आपको चारा घोटाले मामले में पीटिशनर होने का अफसोस है?
बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने ललन सिंह पर बड़ा हमला करते हुए उनसे तीन सवालों के जवाब देने के लिए कहा है। यह तीनों सवाल लालू परिवार, चारा घोटाले से जुड़े हुए हैं।
1. क्या आपको चारा घोटाला मामले में पेटीशनर होने का अफसोस है?
2. क्या IRCTC मामलों में तेजस्वी यादव के खिलाफ अभियान चलाने का अफसोस है?
3. क्या जदयू- राजद समझौते से पहले लालू-राबड़ी जी व तेजस्वी से गलतियों के लिए आपने माफी मांगी थी?
आदरणीय ललनजी! चलिए छोड़िए, ये सब और जवाब दीजिए-
— Nikhil Anand (@NikhilAnandBJP) September 2, 2022
1. क्या आपको चारा घोटाला मामले में पेटीशनर होने का अफसोस है?
2. क्या IRCTC मामलों में तेजस्वी यादव के खिलाफ अभियान चलाने का अफसोस है?
4. क्या जदयू- राजद समझौते से पहले लालू-राबड़ी जी व तेजस्वी से गलतियों के लिए आपने माफी मांगी थी? https://t.co/AQoe8gbr3o
अपने तीन सवालों में भाजपा प्रवक्ता ने सीधे सीधे ललन सिंह से उन सवालों के जवाब देने के लिए कहा है जिसमें ललन सिंह पर यह आरोप है कि उन्होंने ही सबसे पहले चारा घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस किया था, साथ ही IRCTC मामलों में तेजस्वी यादव के खिलाफ अभियान चलाया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि खुद पर लगे आरोपों का जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्या जवाब देते हैं।