बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विकास को छोड़ विनाश का संस्कार के साथ लंगोटा बांध कर चुनाव लड़ेगा राजद: अरविन्द सिंह

विकास को छोड़  विनाश  का संस्कार के साथ लंगोटा बांध कर चुनाव लड़ेगा राजद: अरविन्द सिंह

PATNA  : चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधान सभा चुनाव समय पर ही कराए जाने के बयान के बाद राजद नेता भाई विरेन्द्र ने एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राजद चुनाव की तैयारी में लंगोट बांधकर जुट गया है और अबकी बार छाती पर चढ़कर राजद का सरकार बना देंगे। 

इधर भाई विरेन्द्र के इस बयान पर बीजेपी की ओर से पलटवार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल बिहार में चुनाव के लिए विकास को छोड़कर  विनाश का संकल्प के साथ पुनः लंगोटा बांध कर बिहार के जनता का छाती पर चढ़ने के लिए चुनाव लड़ेगा, इसलिए बिहार की जनता समझ ले कि लंगोटा सेवा करने के लिए नहीं बांधा जाता लंगोटा कुश्ती लड़ छाती पर बैठकर मूंग दलने के लिए के लिए बांधा जाता है।

अरविंद सिंह ने कहा कि बिहार की जनता पुनः समझ ले अगर राजद को अवसर मिला तो राजद से कुश्ती लड़ने के लिए पुनः तैयार रहे, फिर वही तेल पियावन लाठी घुमावन चलेगा फिर वही दंगलराज से जंगलराज लौंडा नाचावन, सारे इंटरटेनमेंट जॉब स्टार्ट हो जाएगा।

बिहार के अस्पतालों में दवाई के जगह पर कसाई मिलेंगे, और किसानों को खेत सड़क में और सड़क खेत में मिलेगा यही यातायात का साधन होगा , चरवाहा विद्यालय पुणः खोला जाएगा, और राजद के शासनकाल में जितने उद्योग धंधे चलते थे चाहे वह किसी भी प्रकार का हो वह पुनः एक बार उसका ट्रेलर आपको दिखाई पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि राजद का जो चुनाव चिन्ह है लालटेन राजद के शासनकाल में बिहार के जनता पुनः उसी में प्रवेश करेगा, क्योंकि बिजली सपना हो जाएगा, ईवीएम के जगह पर यह बैलट का मांग करते हैं, ईवीएम लूटने में दिक्कत है, बैलट से जिन निकलता है, आईआईटी और आयुर्वेदिक पार्क का दौर तथा मरीन ड्राइव तो सपने रह जाएगा, रंगदारी उद्योगों तो आप लोग को पता ही है, पूत के पांव पालने में दिखाई पड़ने लगता है।

अरविंद सिंह ने कहा कि बिहार में 5 साल तक राजद नेता प्रतिपक्ष का भी दायित्व का निर्वहन नहीं कर सका जब बिहार में बाढ़ आया सुखाड़ा या बिहार में किसी भी प्रकार का आपदा, या मुसीबत आया, नेता प्रतिपक्ष कहां है ..? तो ढूंढने पर पता चला कि दिल्ली अपने फार्म हाउस के एयर कंडीशन कमरे में आराम फरमा रहे हैं, ट्वीट कर बिहार के जनता का दुख दर्द देखना है, कभी अपने जन्मदिन में उड़न खटोला पर बैठकर आसमान के क्षितिज पर नील गगन में केक काट कर जन्मदिन मना रहे।

अरविंद सिंह ने कहा कि ये है बिहार राष्ट्रीय जनता दल के राजकुमार गरीबों के आधुनिक मसीहा बिहार सरकार के नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी।
 

Suggested News