बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी का तेजस्वी पर बड़ा हमला , बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार कर रही पूरी व्यवस्था, सैर-सपाटे नहीं है कुछ मिलने वाला

बीजेपी का तेजस्वी पर बड़ा हमला , बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार कर रही पूरी व्यवस्था, सैर-सपाटे नहीं है कुछ मिलने वाला

PATNA : राजद नेता व बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पूर्वी चंपारण के बाढ़ग्रस्त जिलों का दौरा किया। इधर तेजस्वी के इस दौरे पर बिहार बीजेपी की ओर से बड़ा हमला बोला गया है। 

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की आहट सुनी, तो विपक्षी दल के युवा नेता बाढ़ग्रस्त इलाकों में सैर-सपाटे के लिए निकल गये। वहां भी सिर्फ तमाशबीन बनकर अपनी आंखें सेंक रहे हैं। 

अरविंद सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम सिर्फ चेहरा दिखाकर अपनी हाजिरी बनाना नहीं होता है। नहीं जानते हैं, तो सरकार से सिखिए। सरकार सिर्फ बाढ़ राहत केंद्र नहीं चला रही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर दिन खुद इसकी मॉनिटरिंग भी करते हैं। राहत शिविर में रहे लोगों की बातें सुनते हैं। कोई समस्या होती है तो तुरंत उसका निराकरण किया जाता है।

उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जन-जन का भा गयी है और लोग इसके मुरीद हो गए हैं। क्राइम, करप्शन और कम्युनिलिज्म के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। 

सन 2005 के पहले क्या होता था जनता जानती है। उसकी याद कर लोग सिहर उठते हैं। कुछ लोगों की सेवा सिर्फ दिखावे के लिए होती है। इनकी असली मंशा मेवा खाने की होती है। राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का विरोध करने वाले लोग और उनकी पार्टी आसन्न विधान सभा चुनाव में हवा में उड़ जाएंगे।


Suggested News