बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर लगाया आरोप, कहा आज़ादी के अमृत महोत्सव में भी खाया नॉन वेज

बीजेपी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर लगाया आरोप, कहा आज़ादी के अमृत महोत्सव में भी खाया नॉन वेज

PATNA : आज पूरा देश आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। लेकिन इस मौके पर भी बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जमकर माँसाहारी भोजन का लुत्फ़ उठाया है। 


बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने एक तस्वीर साझा करते हुए कहा की यह आज यानी 15 अगस्त की तस्वीर है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पूर्व मंत्री और राजद नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी के घर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने अमृत महोत्सव के पावन मौके पर भी मांसाहारी भोजन का लुत्फ़ उठाया है। 

अरविन्द सिंह ने कहा की 15 अगस्त को कहीं भी जीव हत्या वर्जित है। किसी होटल और दुकान में आज जीव हत्या नहीं किया जाता है। लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राष्ट्रभक्ति के भावना को भो तोड़ने का काम किए हैं।

 उन्होंने कहा की अब्दुलबारी सिद्दीकी के घर जाकर उन्होंने नान वेज खाया है और राष्ट्रभक्ति को भी कलंकित किया है। जीवों के प्रति भी इनके मन में दया नहीं हैं। बिहार की जनता के प्रति ये क्या संवेदनशील होंगे। तेजस्वी यादव ने बता दिया की वह राष्ट्र और जीवों के प्रति नहीं, बल्कि अपने परिवार के प्रति ही संवेदनशील हैं।  

Suggested News