बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में नीलम हत्याकांड को लेकर बीजेपी ने पुलिस पर साधा निशाना, कहा एसपी का बयान निंदनीय

भागलपुर में नीलम हत्याकांड को लेकर बीजेपी ने पुलिस पर साधा निशाना, कहा एसपी का बयान निंदनीय

BHAGALPUR : जिले में नीलम देवी हत्याकांड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जहाँ कल जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। वहीँ आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलौरी गांव के अशौक यादव के पत्नी नीलम यादव की हत्या के बाद उसके बचाव के लिए जो बयान भागलपुर के एसपी दे रहे हैं। यह सरासर अमानवीय है। 


भागलपुर के एसपी का यह कहना कि सूद पर पैसे लेने के बाद नहीं लौटाए गए हैं। इसके लिए उनके हाथ पैर और प्राइवेट पार्ट्स को काट दिया गया है। यह एक काफी अमानवीय बयान है। 

संजय जायसवाल ने कहा की इससे अल्पसंख्यक समाज के प्रति उनकी कितना स्नेह है या पता चलता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार से भी वह विनती करते हैं। कि इस हत्या की जांच की जाए। इस पर राजनीतिक ना हो। 

बताते चलें की बिहार के भागलपुर जिले में दरिंदगी से भरी एक घटना सोमवार को सामने आई थी। यहां बीच सड़क पर एक महिला पर मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला किया गया। महिला के हाथ, पैर और स्तन काटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप शकील मियां नामक शख्स पर लगा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Suggested News