बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी पर FIR के आदेश से भाजपा हुई आक्रमक, कहा - राजद में परंपरा है पैसे लेकर टिकट का बंटवारा करना, यही उनके संस्कार

तेजस्वी पर FIR के आदेश से भाजपा हुई आक्रमक, कहा - राजद में परंपरा है पैसे लेकर टिकट का बंटवारा करना, यही उनके संस्कार

PATNA : 2019 के लोकसभा चुनाव और 2020 के विधानसभा चुनाव में टिकट देने के नाम पर पांच करोड़ वसूलने के आरोप में तेजस्वी यादव,मीसा भारती सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा के खिलाफ कोर्ट से एफआईआर के आदेश हुए हैं। जिसके बाद अब भाजपा हमलावर मूड में आ गई है। भाजपा ने कहा है कि राजद की यह परंपरा रही है, इसमें कोई नई बात नहीं है। 

मामले में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राजद में यह संस्कृति रहा है कि पैसे लेकर टिकट बंटवारा किया जाए। तेजस्वी यादव को यह संस्कार उनके परिवार से मिला है। वह उसी को आगे बढ़ा रहे हैं।

तेजस्वी को देना चाहिए स्पष्टीकरण

नितिन नवीन ने कहा कि यह आरोप हमने नहीं उनके ही गठबंधन के एक नेता ने लगाए हैं। अब इसमें कितनी सच्चाई है, प्रशासन इसकी जांच करेगी। लेकिन, इस मामले को लेकर तेजस्वी यादव को सामने आकर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए, साथ ही पूरे मामले में माफी मांगी मांगनी चाहिए।

क्या है तेजस्वी पर आरोप

बता दें कि संजीव सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को वकील व बिहार कांग्रेस का प्रभारी पर्यवेक्षक बताते हुए 18 अगस्त 2021 को परिवाद दिया था। आरोप था कि आरोपियों ने भागलपुर से लोकसभा का टिकट देने के एवज में 15 जनवरी 2019 को 5 करोड़ लिए थे। पर टिकट दूसरों को दे दिया। बदले में विस चुनाव में 2 टिकट का भरोसा दिया। लेकिन वह भी नहीं दिया गया।

मामले में पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह की कोर्ट ने बीते 31 अगस्त को ही सुनवाई पूरी कर ली थी। जिसके बाद आदेश सुरक्षित रखा था। शनिवार को कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मीसा भारती, सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रवक्ता राजेश राठौर पर प्राथमिकी का आदेश दिया है।



Suggested News