बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग के लिए भाजपा हुई बेगाना, कहा – जब अपनों ने दिया धोखा, तो बाहरी लोगों से क्या उम्मीद करें

चिराग के लिए भाजपा हुई बेगाना, कहा – जब अपनों ने दिया धोखा, तो बाहरी लोगों से क्या उम्मीद करें

PATNA : पशुपति पारस के मंत्री बनने के साथ ही राजनीतिक गलियारे में बिल्कुल अकेले पड़ चुके चिराग पासवान का अब भाजपा के प्रति मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है। कभी नरेंद्र मोदी को राम बतानेवाले चिराग ने समस्तीपुर में मीडिया के बीच अपना दुख जाहिर किया। इस दौरान चाचा के मंत्री बनाने के भाजपा के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि वो बाहर के लोग हैं, उनसे उम्मीद रखना बेमानी है, यहां तो अपनों ने ही धोखा दे दिया है।

इस दौरान चिराग ने  अपने चाचा पशुपति पारस को लेकर साफ कर दिया है कि उन्होंने अपने स्वार्थ के कारण पूरे परिवार के राजनीतिक भविष्य को लेकर दांव पर लगा दिया है। चिराग ने कहा कि अगर चाचा को मुझसे कोई शिकायत थी तो वह मुझसे बात करते। अगर वह भी नहीं तो मां से अपनी बात कहते, लेकिन उन्होंने ऐसा करना जरुरी नहीं समझा बिहार में आशीर्वाद यात्रा पर निकले चिराग ने कहा कि चाचा परिवार के मुखिया थे। लेकिन अपने अपने स्वार्थ में प्रिंस राज और कृष्ण राज के साथ-साथ अपने पुत्र के राजनीतिक भविष्य की चिंता नहीं की। चिराग ने कहा कि चाचा और पार्टी के सांसदों ने सिर्फ अपनी महत्वकांक्षा की पूर्ति के लिए पार्टी को धोखा दिया है। आने वाले दिनों में सभी को अपनी गलती का अहसास होगा।

लोगों का समर्थन हमारे साथ

लोजपा सुप्रीमो ने कहा कि उन्होंने संघर्ष का जो रास्ता अपनाया है उससे उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे उन्हें पार्टी को फिर से खड़ा करने में किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के 95 प्रतिशत कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज भी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं आर्शीवाद यात्रा में उन्हें लोगों का स्नेह और प्यार मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बदला लेने के लिए लोजपा को तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री का ग्राफ तेजी से गिरता जा रहा है। अपनी पार्टी के समर्पित लोगों की उपेक्षा कर मुख्यमंत्री ने चाचा पशुपति पारस को मंत्री बनवाने में जिस तरह का जोर लगाया उससे पार्टी में गहरी नाराजगी है।


Suggested News