बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सपा के किले में भाजपा ने की सेंधमारी : रामपुर में घनश्याम लोधी की जीते, आजमगढ़ से संसद बनने के रास्ते पर चले निरहुआ

सपा के किले में भाजपा ने की सेंधमारी :  रामपुर में घनश्याम लोधी की जीते, आजमगढ़ से संसद बनने के रास्ते पर चले निरहुआ

DESK : यूपी में विधानसभा चुनाव में भाजपा से पटखनी खाने के बाद अब सपा को लोकसभा के दो सीटों  पर हुए उप चुनाव में भी बड़ा झटका लगने जा रहा है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जानेवाली आजमगढ़ और रामपुर की सीटें उनके हाथ से निकलती हुई नजर आ रही है। जहां आजमगढ़ की सीट पर भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ जीत की तरफ बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आजमखान के इस्तीफे के बाद खाली हुए रामपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा पर जीत जीत दर्ज की है।

निरहुआ को बड़ी बढ़त

आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ निर्णायक बढ़त की ओर हैं, निरहुआ 14 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही हर राउंड की गिनती के साथ यह बढ़त और बड़ी होती जा रही है।  अंतिम समचार मिलने तक निरहुआ को 273971 वोट मिले थे। वहीं सपा प्रत्याशी को 260212 वोट मिले हैं।

दूसरी तरफ रामपुर में भी भाजपा जीत दर्ज कर ली है। यहां भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को हराया। जहां भाजपा प्रत्याशी को अब तक 367104 वोट मिल थे, वहीं दूसरी तरफ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 325056 वोट मिले हैं। रामपुर सीट पर पहले सपा नेता सांसद थे,लेकिन विस चुनाव के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

मनोज तिवारी, रवि किशन के साथ संसद में बनी तिकड़ी

अगर निरहुआ चुनाव में जीत दर्ज करते हैं। तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से वह तीसरे अभिनेता होंगे, जो संसद पहुंचेंगे। उनसे पहले मनोज तिवारी और रवि किशन संसद में पहुंच चुके है। जीत के बाद संसद में भोजपुरी के तीन बड़े अभिनेताओं की तिकड़ी अपना रंगा जमाएगी।


Suggested News