बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने बिहार बंद को बताया फ्लॉप, कहा- महागठबंधन के चंद कार्यकर्ता ही किया प्रदर्शन

भाजपा ने बिहार बंद को बताया फ्लॉप, कहा- महागठबंधन के चंद कार्यकर्ता ही किया प्रदर्शन

कटिहार. आरआरबी एनटीपीसी के रजल्ट पर बवाल के बाद छात्रों के साथ महागठबंधन का बिहार बंद प्रदर्शन को भाजपा ने पूरी तरह से फ्लॉप करार दिया है. भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कटिहार में कहा कि प्रदर्शन में केवल महागठबंधन के चंद चुनिंदा कार्यकर्ता ही प्रदर्शन करते दिखे. पूरे देश के छात्र नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए भाजपा के साथ है.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त किया है कि पूरे देश के छात्रों के साथ-साथ बिहार के छात्र हितों का भी ध्यान रखा जाएगा. प्रदेश युवा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी चुनाव को लेकर महागठबंधन इस तरह हथकंडा अपना रहे हैं, जबकि उनके साजिश को हर एक छात्र समझ चुके हैं. इसलिए महागठबंधन का प्रदर्शन पूरी तरह विफल रहा.


Suggested News