बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा का आज से शुरु हुआ जन-संपर्क अभियान, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद घर-घर पहुंच लोगों को बता रहे है मोदी सरकार की उपलब्धियां

भाजपा का आज से शुरु हुआ जन-संपर्क अभियान, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद घर-घर पहुंच लोगों को बता रहे है मोदी सरकार की उपलब्धियां

Sasaram : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। बीजेपी ने तो बिहार चुनाव का शंखनाद भी कर दिया है। आज से बीजेपी का बिहार में जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में बीजेपी नेता वोटरों से संपर्क करेंगे और मोदी सरकार-2.0  की उपलब्धियों से जनता को अवगत करायेंगे। 

इसी कड़ी में सासाराम भाजपा की ओर से 'घर-घर जनसंपर्क अभियान' की शुरुआत पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने शुरु की। सासाराम के बूथ संख्या 148 पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा वहां से घर-घर जाकर वर्कर नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल की उपलब्धियां की जानकारी देना शुरू किए हैं। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के बीच पर्चा का वितरण कर रहे हैं। जिसमें एनडीए सरकार की उपलब्धियों की जिक्र की गई है। 

भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने बताया कि पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है। जिसमें सरकार के कामकाज का हिसाब-किताब दिया जा रहा है।

बता दें बीजेपी की ओर से यह अभियान एक साथ पूरे भारत में शुरू किया गया है। इसके लिए पार्टी ने अपने बूथ स्तर के सप्तऋषियों को 25 घरों में जाने को कहा है। ये सप्तऋषि लोगों को मोदी सरकार-2.0 की उपलब्धियां गिनाएंगे और उनसे फीडबैक लेंगे। जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों को पीएम मोदी की चिट्ठी और उपलब्धियों की बखान करती पुस्तिका भी दी जाएगी।

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News