बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम-कैमूर में अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह, राजद को मिली हार

सासाराम-कैमूर में अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह, राजद को मिली हार

SASARAM : विधान परिषद चुनाव में सासाराम से रिजल्ट सामने आ गया है। यहां भाजपा के   टिकट पर उम्मीदवार बनाए गए संतोष कुमार सिंह जीत गये है। बताया गया कि संतोष कुमार सिंह ने लगभग 700 वोटों से जीत दर्ज की है। हालांकि उनकी जीत को लेकर औपचारिक घोषणा होना बाकि है।

राजद प्रत्याशी और छेदी पासवान के बेटे से था मुकाबला

चुनाव में लगातार दूसरी बार अपनी जीत पक्की करने में कामयाब रहे संतोष कुमार सिंह का मुकाबला राजद प्रत्याशी कृष्णा सिंह और लोजपा(रामविलास) से  पूर्व सांसद छेदी पासवान के बेटे से था। 

औरंगाबाद के बाद सासाराम में जीत

इससे पहले औरंगाबाद में भी भाजपा उम्मीदवार दिलीप कुमार सिंह जीत गए है। अब सासाराम-कैमूर में जीत दर्ज करने में भाजपा को मिली जीत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इन दोनों जिलों में विधानसभा चुनाव के दौरान सभी सीटें भाजपा के खाते में गई थी।


Suggested News