बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने दी चुनौती - हस्तिनापुर के गुलामों के बीच से निकलें मुख्यमंत्री, पता चल जाएगी उनके विकास की असली हकीकत

भाजपा ने दी चुनौती - हस्तिनापुर के गुलामों के बीच से निकलें मुख्यमंत्री, पता चल जाएगी उनके विकास की असली हकीकत

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा में अपने गृह जिले नालंदा जिले में जानेवाले हैं। जहां वह जीविका दीदियों द्वारा प्रदेश के पहले नीरा कैफे का शुभारंभ करेंगे। लेकिन  सीएम के दौरे पर जाने से पहले ही विस के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नालंदा में हुए विकास  कार्यों को लेकर उन्हें घेरने की कोशिश की है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोग जानते हैं कि आपने अपने गृह जिले में विकास की गंगा बहा रखी है। लेकिन वास्तविकता तो यह है कि चाहे अस्पताल, स्कूल, सड़क अथवा पेयजल का स्रोत हो, सभी के निर्माण में अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार रोम-रोम में भरा हुआ है।

विजय सिन्हा ने कहा कि नालंदा जिले में सारी योजनाओं में प्राक्कलन राशि और किए गए खर्च में भारी अंतर है। जिनमें लाखों-करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं। नालंदा में प्राक्कलन घोटाला हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आपमें हिम्मत हो तो इसकी जांच करा लें। उन्होंने कहा कि नल जल योजना में बिहार के 80 प्रतिशत जगहों पर पानी नहीं आता है। अगर हस्तिनापुर के गुलामों के बीच से निकलकर अकेले मुख्यमंत्री रेंडम किसी गांव में जाकर देखेंगे तो पता चल जाएगा कि इसमें कितना बड़ा घोटाला हुआ है।

लोगों को धोखा देने की आदत

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नालंदा के लोग आपको अच्छी तरह से समझ चुके हैं कि कैसे आप लोगों का उपयोग कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। नालदा के कई लोग इसके उदाहरण हैं। आरसीपी सिंह और सतीश कुमार के साथ क्या हुआ यह बताने की जरुरत नहीं है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री की 2016 की घटना की याद दिलाते हुए कहा कि जब आपने शराबबंदी कानून लागू किया तो सबसे पहला मामला आपके ही जिले में आपके ही पार्टी के लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था। आपने उन्हें बचाने के लिए सभी नैतिकता और सिद्धांत को ताक पर रख दिया था। तत्कालिन प्रधान सचिव को आहूति देनी पड़ी थी। आपकी नियत साफ नहीं होने के कारण आपकी शराबबंदी की नीति पूरि तरह से असफल रही है। आपकी पार्टी इस असफल करने में बड़ी भूमिका निभा रही है। 

सबसे ज्यादा अपराध नालंदा में

विस नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नालंदा जिले की गिनती ऐसे जिले के रूप में होने लगी है,जहां हर दिन अपराधिक घटनाएं होती है। हत्या-लूट की घटनाएं नालंदा जिले में सामान्य हो चुकी है। दो दिन पहले ही दो युवकों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई है। अगर मुख्यमंत्री आपमें में थोड़ी भी संवेदना बची है तो मारे गए युवकों के परिवार से मिलें, उन्हें न्याय दिलाएं

भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त जिला बनाएं

भाजपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री यह बताएं कि उनकी यात्रा  की क्या उपलब्धि रही। साथ ही जनता के सामने यह विश्वास दिलाएं कि वह  अपने गृह जिले को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाएंगे।


Suggested News