बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा का दावा, आरएसएस से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकाले हैं समाज सुधार अभियान

भाजपा का दावा, आरएसएस से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकाले हैं समाज सुधार अभियान

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान पर राज्य के विधि एवं गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि उनका यह अभियान आरएसएस से प्रेरित है. उन्होंने गुरुवार को कहा, 1925 में समाज सुधारने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी. इसी से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा इस तरीके की यात्रा करते हैं जिसमें बिहार उन्नति यात्रा ,बिहार तरक्की यात्रा आधी शामिल है. 

उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का शिकार निचले तबके के लोग ज्यादा है जो शराब का सेवन करते हैं. लोगों को जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंपारण से इसका शुभारंभ किया हैं इसलिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं.

उन्होंने कहा कि नारी सम्मान की दिशा में नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए आरक्षण सहित कई पहल किए हैं. इसके लिए जागरूकता लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. गलत काम नहीं करने के प्रति जब लोग जागरूक होंगे तो देश आगे बढ़ेगा. 

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के शराबबंदी पर उठाए गए सवाल पर बिना मांझी का नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ हाथ उठाकर शराबबंदी के पक्ष में शपथ लेते हैं, मानव श्रृंखला में शामिल होते हैं और अब उसी पर टीका टिपण्णी कर रहे हैं. 


Suggested News