बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा खुंटी के हातदामी गांव, पीड़ित परिवारों से मिल ले रहे है जानकारी

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा खुंटी के हातदामी गांव, पीड़ित परिवारों से मिल ले रहे है जानकारी

NEWS4NATION DESK : झारखंड के खुंटी जिले में गुरुवार को 6 नावालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किये जाने की बात सामने आई थी। हालांकि पुलिस जांच में दुष्कर्म नहीं बल्कि छेड़खानी की पुष्टि हुई है। 

घटना के बाद से प्रदेश में बवाल मच हुआ है। मामले की जांच के लिए प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल आज खुंटी के हातदामी गांव के दौरे पर है। 

झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा है और घटना के शिकार बच्चियों के परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहा है। 

बता दें गुरुवार को खुंटी जिले से यह खबर सामने आई थी कि मेला देखकर लौट रही 6 बच्चियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया गया है। खबर के बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। 

इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। हालांकि पुलिस का कहना है कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म नहीं बल्कि छेड़खानी हुई है। मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News