बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार से भाजपा मुक्त राष्ट्र निर्माण की शुरुआत हो चुकी है : डॉ. मधुरेंदु पांडेय

बिहार से भाजपा मुक्त राष्ट्र निर्माण की शुरुआत हो चुकी है : डॉ. मधुरेंदु पांडेय

PATNA : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने  कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के साथ साथ अब देश को बचाने के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार से भाजपा मुक्त राष्ट्र निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। 

पांडेय ने कहा कि देश में विभाजनकारी शक्तियां और धार्मिक उन्माद चरम पर है। सत्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी गंदी सियासत करने पर उतारू है। साथ ही राजनीति में भाजपा राजनीतिक नैतिकता को ताक पर रखकर देश में हिंदुत्व के नाम पर गृह युद्ध का माहौल बना रही है। 

उन्होंने कहा की भाजपा गाय, गंगा और मंदिर मस्जिद के नाम पर राजनीति कर रही है। जो देश के लिए घातक साबित होगा। देश की एकता एवं अखंडता को भाजपा की कार्यशैली से खतरा है। इसे बचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब आगे आने की जरूरत है।

मधुरेंदु पाण्डेय ने कहा की भाजपा की राजनीतिक चरित्र से देश की जनता वाकिफ हो चुकी है। अब आने वाले समय में भाजपा का सफाया निश्चित है। बीजेपी देश में विकास के नाम पर विनाश और रोजगार के नाम पर बेरोजगारी का तोहफा दे रही है।

Suggested News