बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RSS की तुलना तालिबान से करने पर भड़की भाजपा : राजद के हिटलर सिंह उर्फ जगदानंद की सोच पर उठाए सवाल

RSS की तुलना तालिबान से करने पर भड़की भाजपा : राजद के हिटलर सिंह उर्फ जगदानंद की सोच पर उठाए सवाल

PATNA : RSS की तुलना तालिबान से किये जाने के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ भाजपा पूरी तरह से आक्रमक मूड में आ गई है।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष  जगदानंद सिंह जी की सोच और बोल दोनों हिटलर जैसा हो गया है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस जैसे राष्ट्रभक्त  सामाजिक समरसता की संस्कृति स्थापित करने वाला देशभक्त एक स्वयंसेवी संस्था है जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का स्थापना इस देश में करती है। आरएसएस के स्वयंसेवक पूरे दुनिया में फैले हुए हैं और हर आपदा विपदा में वह मानवता की सेवा में रात दिन  लगे रहते हैं। स्वयंसेवक का मतलब होता है स्वयं राष्ट्र को समर्पित करना और राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहना।

राजद के विकृत प्रवृति के अध्यक्ष हैं जगदा बाबू, वह नहीं समझेंगे

भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि यह बात राजद के हिटलर सिंह अर्थात जगदानंद सिंह को कैसे समझ आएगी जैसा वह खाएंगे, उनका मन वैसा ही होगा।  राजद की विकृत प्रवृत्ति और संस्कृति ही ऐसी है। उस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं  जगदानंद सिंह जी।  उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष स्जायफ्ता है, अपराधियों से संरक्षित पार्टी है, घोटालों बाजो का समूह है , उनकी गठबंधन मुड़ कटवा जैसे दल से है,  इतने घोटालों से जिसका दल और राष्ट्रीय अध्यक्ष परिपूर्ण हो।  जिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधायक बड़े पुत्र से हिटलर की उपाधि जिनको प्राप्त हुआ हो उनका सोच में जो बदलाव और भटकाव आना स्वाभाविक है , यह उस दल के संगत और पंगत का असर है।

Suggested News