बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP ने तेजस्वी को दिया जवाब: नित्यानंद-संजय जायसवाल में नही दिखता मुख्यमंत्री का चेहरा?

BJP ने तेजस्वी को दिया जवाब: नित्यानंद-संजय जायसवाल में नही दिखता मुख्यमंत्री का चेहरा?

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल की काबिलियत पर नेता प्रतिपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने को लेकर बीजेपी की तरफ से जवाबी हमला किया गया  है। पार्टी प्रवक्ता राम सागर सिंह ने तेजस्वी यादव को स्वघोषित मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि हमारे नेताओं पर सवाल उठाने से पहले वह बताएं कि एक विधायक के अलावा उनके नाम पर कौन सी उपलब्धि है। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वह नित्यानंद राय पर सवाल उठाते हैं. जबकि नित्यानंद राय के नेतृत्व लोकसभा चुनाव में एनडीए को 39 सीटें मिली है। उन्हें अपनी काबिलियत साबित करने की जरुरत नहीं है। लेकिन तेजस्वी यादव को वह मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं लगते हैं। 

इसी तरह तेजस्वी यादव संजय जायसवाल के काम पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि उनके नेतृत्व में बिहार में राजद से कम सीटों पर चुनाव लड़कर आज प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी है। तेजस्वी के नेतृत्व में 140 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 75 सीटें हासिल कर पाए, जबकि पिछले चुनाव में RJD के पास 80 सीटें, जो कम  हो गई। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वह संजय जायसवाल की काबिलियत पर सवाल उठाते हैं, उन्हें यह जानना होगा कि संजय जायसवाल के कारण ही देश में सबसे बड़ी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयुष्मान भारत लागू किया गया। इसी तरह पार्टी में शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय जैसे कई चेहरे है, जो सीएम पद की योग्यता रखते हैं। 

उपलब्धि के नाम पर सिर्फ विधायक

प्रवक्ता राम सागर सिंह ने कहा तेजस्वी के पास अभी ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जो कि हमारे नेताओं से मुकाबला कर सकें। उपलब्धि के नाम पर उनके पास सिर्फ विधायक होना  ही है। पहले उन्हें खुद को साबित करना चाहिए कि वह कैसे सीएम का चेहरा हो सकते हैं।


Suggested News