बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमित शाह के बिहार आने से भाजपा की होती है फजीहत, JDU ने पीएम मोदी और शाह के बिहार आगमन के पहले किया बड़ा हमला...

अमित शाह के बिहार आने से भाजपा की होती है फजीहत, JDU ने पीएम मोदी और शाह के बिहार आगमन के पहले किया बड़ा हमला...

PATNA: बिहार में सियासी हलचलें तेज हैं। लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय शेष है। ऐसे में सभी पार्टियों के द्वारा अपने अपने स्तर से तैयारियां भी कर रही है। वहीं बीजेपी की ओर से भी बिहार में कई रैलियों की तैयारी की जा रही है। इन रैलियों में भाजपा के बड़े नेता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं बीजेपी के रैली और बड़े नेताओं के बिहार आगमन को लेकर जेडीयू ने निशाना साधा है। जदयू के प्रवक्ता ने नीरज कुमार ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर बड़ी बात कही है। 

नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा के नेताओं को आना ही चाहिए 9 साल बेमिसाल का नारा देते हैं लेकिन कहीं नजर नहीं आता कहीं दिखता नहीं है 9 साल बेमिसाल। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जी बिहार आएंगे यह तो स्वाभाविक है। अपनी पार्टी का कार्यक्रम करने का उनका अधिकार है। पीएम मोदी जरूर आएं बिहार लेकिन अमित शाह जब आते हैं तो हम बड़ी परेशान हो जाते हैं। बहुत झूठ बोलते हैं सत्य बोलने का रिकॉर्ड कायम कर देते हैं। एकदम उसके बाद हम लोग परेशानी में पड़ जाते हैं। नीरज कुमार ने कहा कि, अमित शाह बोले कि एयरपोर्ट खोल दिए, अब हमारे कार्यकर्ता को लगाना पड़ता है कि एयरपोर्ट को जाकर ढूंढ़ों की कहां है। राजौरी में ताप घर बना दिए तो कब हमारे कार्यकर्ता ताप घर खोजने में लग जाते है। कि पानी है की नहीं। इतना परेशान कर देते हैं। 


उन्होंने कहा कि, हम तो कम से कम अनुरोध करेंगे गृह मंत्री से की हमेशा होमवर्क किया कीजिए बिना होमवर्क के बिहार चले आते हैं।  इसके चलते हमें बड़ी परेशानी होती है। उनकी पार्टी को फजीहत झेलना पड़ता है। वहीं बीजेपी के रैली को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि, बताइए 38 जिला में 10 रैली करेंगे तो आदमी कहा से पकड़ पकड़ के लाएंगे क्या? वहीं उन्होंने कहा कि, बीजेपी इतना डिजिटल इंडिया करती है तो क्यों नहीं सारा रैली डिजिटल ही कर ले रही है। वहीं से बता दें कि, सारा काम हो गया है। गांव के अंदर बिजली पहुंचा दिए हैं सड़क हम बनवा दिए हैं। गांव के अंदर की तस्वीर हमने बदले की है। यह सब पीएम डिजिटल मोड में बोल दें। बताइए व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी चलकर भी डिजिटल प्रचार करने का समर्थ नहीं है।

वहीं राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नीरज सिंह ने कहा कि, हम लोग भगवान राम के आराध्य हैं। राम हर किसी के हैं, अयोध्या के श्री राम हैं, लव कुश के राम हैं, कणकण में राम हैं तो हम राम पर राजनीति नहीं करते। राम हमारे लिए श्रद्धा का विषय है। भाजपा ने राम मंदिर नहीं बनवाया है। राम मंदिर न्यायालय के हस्तक्षेप से बना है। राम के करुणा प्रेम को अपनाइए। राम के नाम पर राजनीति नहीं करते।  

Suggested News