विधान परिषद की तीन सीटों पर BJP ने तय किए नाम... आज शाम तक जारी होगी लिस्ट, नेतृत्व ने इन पर जताया भरोसा

विधान परिषद की तीन सीटों पर BJP ने तय किए नाम... आज शाम तक ज

PATNA: बिहार विधानसभा कोटे वाली विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होने है. विधायकों के संख्या बल के हिसाब से एनडीए कोटे में छह सीटें जाएंगी. जेडीयू से दो, हम से एक और भाजपा के हिस्से में तीन सीटें जा रही हैं. जेडीयू की तरफ से विप की द्विवार्षिक चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व खालिद अनवर ने नामांकन दाखिल कर दिया है. वहीं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नीतीश कैबिनेट मेंं मंत्री संतोष सुमन ने भी नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने वाली है.

 बिहार BJP ने विप चुनाव के लिए तय किए नाम

7 मार्च को दिल्ली में बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई. कोर कमिटी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी,डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मंगल पांडेय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे. अमित शाह के साथ बिहार भाजपा नेताओं की लंबी बैठक चली. बताया जाता है कि इस बैठक में लोकसभा कैंडिडेट्स के साथ-साथ विधान परिषद की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ है. बताया जाता है कि विप की तीन सीटों के लिए नाम पर मुहर लग गई है. आज शुक्रवार शाम तक या शनिवार को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो जाएगा. विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि तीन में से दो नेताओं को फिर से विधान परिषद भेजा जाएगा. इनमें एक हैं शाहनवाज हुसैन और दूसरे मंगल पांडेय हैं. नेतृत्व ने इन दोनों पर फिर से विश्वास जताया है. हालांकि तीसरा नाम किनका है, इस बारे में स्पष्ट नहीं कहा गया है. बताया जाता है कि संजय पासवान की जगह दलित समाज से आने वाले एक नेता को विधान परिषद भेजने की तैयारी है. 

बता दें, विधान परिषद के इस द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 मार्च को खत्म हो जाएगी। जबकि 14 मार्च को नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख है.  इन 11 सीटों के लिए अगर 11 से अधिक कैंडिडेट हुए तभी मतदान की नौबत आयेगी. 21 मार्च को सभी सीटों पर मतदान होगा. इसी दिन शाम से काउंटिंग शुरू होगी और रिजल्ट जारी होगा. जो 11 सीटें खाली हो रहीं उनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,  पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, जदयू नेता व पूर्व मंत्री संजय कुमार झा, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं.