स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत कार्यक्रम में भाजपा ने सफाईकर्मियों को किया सम्मानित, कहा ये सफाई कर्मी नहीं,स्वच्छता के प्रतीक हैं

PATNA : आज भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश की ओर से श्रीकृष्णापुरी चिल्ड्रंस पार्क के मुख्य द्वार के बगल में 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा समर्पण अभियान के तहत संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, अति विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर,अतिथि सिद्धार्थ शंभू प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, राजेश वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, बिहार के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ गोपाल प्रसाद, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अजय आलोक सिन्हा पूरे कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर संजीव कुमार क्षेत्रीय प्रदेश मंत्री भाजपा, सरोज रंजन पटेल प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, मृत्युंजय झा प्रशिक्षण प्रभारी भाजपा, शंभू राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा, दीपक शर्मा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा, हेमेंद्र कुमार हेमू, मंडल अध्यक्ष कृष्णा मंडल भाजपा और अभिषेक बंटी रोहित चंद्रा और हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उपस्थित होकर पटना नगर निगम के 200 सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र देकर और मिष्ठान खिलाकर के स्वच्छता के प्रतीक के रूप में इन को सम्मानित किया।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि ये सफाई कर्मी नहीं, ये देश के बिहार के स्वच्छता के प्रतीक हैं। यह अंत्योदय प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने में इन सफाई कर्मियों का अहम रोल है।
दूसरी ओर बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि हमारे ये सफाई कर्मी कोरोना संकटकाल में, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर के बिहार को स्वास्थ्य करने का काम किया है। और यह हमारे जीवन और सपनों को साकार किया है। हमारे सफाई कर्मियों को आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से हमारे ये सारे नेता सम्मानित किए उनका अभिनंदन किए वंदन किए और आज हम सफाई कर्मी दिवस के रूप में इसको मनाएं।