बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी प्रदेश अध्य़क्ष के घर से जा रहा है अस्पताल के आसपास फंसे लोगों के लिए खाना, पत्नी के सहयोग पर सांसद ने कहा….

बीजेपी प्रदेश अध्य़क्ष के घर से जा रहा है अस्पताल के आसपास फंसे लोगों के लिए खाना, पत्नी के सहयोग पर  सांसद ने कहा….

Patna : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल अपनी ओर से कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे है। प्रदेश अध्यक्ष अपने घर से खाना बनवाकर अस्पताल के इंमरजेंसी वार्ड के आसपास फंसे लोगों को लिए खाना मुहैया कर रहा है। इसमें उनकी पत्नी भी पूरा सहयोग कर रही है। 

डॉ. संजय जायसवाल ने अपने घर में बन रहे खाना और उसमें सहयोग कर रही उनकी पत्नी की तस्वीर साझा की है। वहीं उन्होंने लिखा है पहले दिन 25 फिर 30 और आज लगभग 100 व्यक्तियों का खाना अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के आसपास फंसे लोगों को भेज  रहा हूं। 

पूड़ी सब्जी हलवा बनाने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए अब वेज बिरयानी जिसमें सोयाबीन और सब्जियां डालकर बनाया गया है। इससे लगभग 100 लोगों का खाना मेरी पत्नी, स्टाफ के साथ मिलकर बनाने में सक्षम हो रही है। 


उन्होंने आगे लिखा है आज के विकट परिस्थिति में भी एक चुटकुला याद आ रहा है। शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी ने पति को कहा कि मुझे ऐसी जगह घुमाने ले चलो जहां मैं पहले कभी नहीं गई हूँ, तो पति ने जवाब दिया कि रसोईघर के बारे में क्या ख्याल है। इसके साथ ही उन्होंने यह इमोजी लगाई है। 😀😀 

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा है परिवार में सभी महिलाओं के सफल डॉक्टर होने के कारण कुछ ऐसी ही स्थिति मेरे घर की है। होली और छठ पूजा के प्रसाद के अलावा आज ही का समय है जब  पत्नी को खाना बनाते भले गरीबों के लिए ही सही पर देख रहा हूं। वरना पहले कभी मुझे भी इस भोजन का सौभाग्य नसीब नहीं हुआ था।

डॉक्टर पत्नी के अपने फायदे भी हैं। आज तक मैंने पार्टी के किसी कार्यक्रम या अपने चुनाव में कभी किसी से चंदा नहीं मांगा।  अब प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश चलाने के लिए जीवन में पहली बार पार्टी कार्यक्रमों के लिए आर्थिक मदद मांगना पड़ता है तो खुद में बहुत अजीब लगता है वरना अभी तक घर से ही काम चल जाता था।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News