PATNA : राष्ट्रवादी जन कांग्रेस
ने भारतीय जनता पार्टी पर पर्दे के पीछे से सवर्ण विरोधी एजेंडा लागू करने का आरोप
लगाया है। राजकां ने कहा है कि जब से भाजपा के साथ सरकार बनी है, तब से सवर्ण समाज
विशेष कर ब्राह्मर्षि एवं व्यवसायी वर्ग के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार इस अभियान में भाजपा का मोहरा बनते जा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष ई. शंभूनाथ सिन्हा ने पटना में प्रेसवार्ता के दौरान ये बातें कहीं।
उन्होंने केंद्र और राज्य की सरकार को किसान और नौजवान
विरोधी बताया। यही कारण है कि एनडीए के घटक दलों के नेता अलग होने का निर्णय ले
रहे हैं। शुक्रवार को इसी क्रम में रालोसपा के एक दर्जन से अधिक नेताओं ने राजकां
की सदस्यता त्याग ग्रहण की। शामिल होने वाले नेताओं मे नवलेश श्रीवास्तव, राजकिशोर सिंह, अनीष कुमार, राजा सक्सेना, नीरज श्रीवास्तव, अरूण कुमार यादव, अमित कुमार, तिलक कुमार सिंह, और मुकेश प्रसाद
सिंह प्रमुख हैं।