बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा आईटी सेल ने छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, छठ पूजा की दी शुभकामना

भाजपा आईटी सेल ने छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, छठ पूजा की दी शुभकामना

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पर राजधानी पटना में भाजपा आईटी सेल के द्वारा 125 सूपों का वितरण छठव्रती माताएं एवं बहनों के बीच किया गया। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री व दीघा के विधायक संजीव चौरसिया,भाजपा अनुशासन समिति के सदस्य रत्नेश कुशवाहा एवं आईटी सेल के संयोजक विकाश मेहता ने छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री साड़ी, सूप,एवं फल का वितरण किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि छठ पूजा हमे साधना, तप, त्याग, सदाचार, मन की पवित्रता तथा निर्मलता के साथ स्वच्छता बनाये रखने की प्रेरणा मिलती है। छठ पूजा ही एक ऐसी पूजा है जो श्रद्धा, भक्ति, निष्ठा, सामाजिक समरसता और एकता के साथ हम मनाते हैं। आज बिहार पूरे देश के साथ साथ विश्व के लिए मिसाल बन चुका है। 

उन्होंने कहा की भगवान भास्कर से कामना करता हूं कि राज्य की प्रगति हो। लोगों में सुख समृद्धि, शांति व सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा की हम अस्ताचल सूर्य एवं उगते सूर्य को भी प्रणाम करते हैं। देश के उन्नति के लिए पूरी कल्पना करते है की छठी मैया के व्रत के माध्यम से बिहार और देश पर कृपा बना रहे। आज पूरा देश उन्नति करते हुए और आगे बढ़ रहा है। जो लोग छठ मनाने बिहार आये वो अपना वैक्सीनेशन का पूरा डोज ले ले। ताकि कोरोना के खिलाफ जंग जल्द से जल्द जीता जा सके। देश कोरोना के खिलाफ करीब 105 करोड़ लोग टीका ले चुके है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री व दीघा के विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने कहा कि छठ पूजा में सभी लोग अनुशासन एवं कोविड नियमों का पालन करते हुए इस आस्था के महापर्व को मनाए। साथ ही छठ की महत्व को भी हम सभी बनाये रखें। भाजपा के अनुशासन समिति के सदस्य रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि आज बिहार में छठ पूजा छोटे से स्तर शुरू हो कर आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। जो हर बिहारियों के लिए गौरवान्वित पल है। इस अवसर पर समाजसेवी प्रो. राकेश रंजन, भाजपा कोषाध्यक्ष निशांत  कुमार,कौटिल्य प्रसाद कृष्ण प्रसाद,निर्मल अग्रवाल, वासुदेव मेहता,पप्पू मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Suggested News