बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, पढ़िए पूरी खबर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, पढ़िए पूरी खबर

RANCHI : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव में राज्य के मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड सरकार प्रवासी मजदूरों के हितों की रक्षा करने में पूरे तरीके से असफल रही है. 

हेमंत सोरेन ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए 4 मई को तीन बड़ी योजना की शुरुआत की. जिसमे दो लाख एकड़ से ज्यादा परती पड़ी सरकारी जमीन के वनीकरण हेतु बिरसा हरित क्रांति योजना, बरसात के पानी का संरक्षण करने के लिए nilamber-pitamber जल समृद्धि योजना और रोजगार उपलब्ध कराने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के मैदानों को विकसित करने के लिए वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना की शुरुआत की थी. 

लेकिन सभी योजनाएं कागजों में ही सिमट कर रह गई. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल ने इन आरोपों के साथ कहा की झारखंड में जितना काम होना चाहिए था नहीं हुआ. 

यदि सरकार योजनाओं को ठीक से क्रियान्वयन करती या फिर प्रवासी मजदूरों को उनके हुनर के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराती तो प्रवासी मजदूर झारखंड से वापस बड़े शहर लौटने की नहीं सोचते. 

रांची से मोईजुद्दीन की रिपोर्ट 

Suggested News