बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी को लगा बड़ा झटका,रामेश्वर चौरसिया लोजपा में हुए शामिल...

बीजेपी को लगा बड़ा झटका,रामेश्वर चौरसिया लोजपा में हुए शामिल...

PATNA: बिहार बीजेपी को झटके पर झटका लग रहा है। चिराग पासवान लगातार भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। पहले राजेन्द्र सिंह ने लोजपा का दामन थामा इसके बाद बीजेपी छोड़कर लोजपा में शामिल होने वाले नेताओं का तांता लगा है।एक और वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया ने चिराग पासवान का दामन थाम लिया है। रामेश्वर चौरसिया दिल्ली में लोजपा में शामिल हो गए हैं।वे सासाराम विस क्षेत्र से चुनाव लडेंगे।पार्टी ने उन्हें सिंबल दे दिया है।

JDU को नुकासन पहुंचाने की कोशिश में चिराग

अब यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में एनडीए के लिए चिराग पासवान बड़ी मुसीबत बन कर खड़े हो गए हैं।बीजेपी के कद्दावर नेता और उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह को लोजपा में शामिल करा कर चिराग पासवान ने मैसेज दे दिया है। जानकारी के अनुसार लोजपा उन्हें दिनारा से उम्मीदवार बनायेगी।


जेडीयू ने दिनारा से मंत्री जयकुमार सिंह को टिकट दिया है।2015 में  बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर राजेन्द्र सिंह दिनारा से चुनावी मैदान में थे लेकिन काफी कम अंतर से वे जय कुमार सिंह से हार गये थे।इस बार पूरी संभावना थी कि बीजेपी वह सीट राजेन्द्र सिंह के लिए लेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और जेडीयू ने एक बार फिर से जय कुमार सिंह को टिकट दे दिया।इसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह दिल्ली जाकर लोजपा का दामन थाम लिया।

Suggested News