बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी का जागरूकता अभियान, किसान कानूनों को लेकर अफ़वाह दूर करने के लिए तैयारी की बनी रणनीति

बीजेपी का जागरूकता अभियान, किसान कानूनों को लेकर अफ़वाह दूर करने के लिए तैयारी की बनी रणनीति

डेस्क... किसान आंदोलन को देखते हुए बीजेपी ने किसान कानूनों को लेकर फैलाई जा रही अफवाह को दूर करने के लिए अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत बीजेपी जागरूकता अभियान की शुरुआत करेगी। देश भर में 100 से ज्यादा जगहों पर किसान सम्मेलन किया जाएगा। 

देश के सभी 718 जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इस काम में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राज्य सरकार, राज्य सरकारों के मंत्रियों और संगठनों के नेताओं को लगाया जाएगा। इस दौरान किसानों को नए कानून के मिलने वाले फायदे और कानून को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के बारे में बताया जाएगा। 


बता दें कि कृषि कानून को लेकर भारत सरकार और किसानों के बीच सहमति नहीं बनने के बाद अब किसान अपने आंदोलन को तेज करने के लिए आर-पार के मूड में हैं। नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों के आंदोलन का आज 18वां दिन जारी है। 


Suggested News