बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज, कहा मेंटली डिरेल हो गये है

भाजपा का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज, कहा मेंटली डिरेल हो गये है

PATNA : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने  मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मेंटली डिरेल हो गये हैं। इसलिए उलूल-जलूल बयानबाजी करते रहते हैं।

सिंह ने कहा कि जो जैसा करेगा, उसे वैसी ही सजा मिलती है। इसी का नाम कानून का राज है। आम हो या खास कानून की नजर में सब बराबर है। सदन में विपक्षी दलों के विधायक किस तरह हिंसा पर उतारू थे, यह किसी से छिपा है क्या ? जिस तरह से अध्यक्ष के चैंबर को घेर लिया गया था, उससे निपटने का क्या उपाय था ?  नेता प्रतिपक्ष हमेशा एक एक आंख से देखते हैं, इसलिए उन्हें समग्रता के साथ कुछ नहीं दिखता।

वहीँ सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि विधायक हों या पुलिसकर्मी, जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके जांच की जिम्मेवारी आचार समिति को दी गयी है.  

Suggested News