बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आरा और बक्सर में करेंगे चुनावी सभा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आरा और बक्सर में करेंगे चुनावी सभा

पटना... बिहार विस चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के आला नेताओं ने भी कमान संभाल ली है। भाजपा से नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा समेत अन्य बड़े नेता चुनावी सभाओं में गरज रहे हैं। इस क्रम में 20 व 21 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिहार आ रहे हैं। जेपी नड्डा आरा व बक्सर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को 20 अक्टूबर को किला मैदान, बक्सर में दोपहर 1.00 बजे विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न 3.00 बजे वे महाराजा कॉलेज मैदान, आरा में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात वे शहीद भवन चैक, आरा स्थित होटल पार्क व्यू में एनडीए की बैठक में भाग लेंगे जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधान सभा प्रभारी, विधान सभा प्रत्याशी, विधान सभा विस्तारक, विधान सभा संयोजक, विधान सभा प्रवासी, जिला पदाधिकारी, उस जिले से प्रदेश के पदाधिकारी एवं एनडीए के सभी गठबंधन के विधानसभा से पांच-पांच प्रमुख लोग शामिल होंगे।

संजय मयूख ने बताया कि अगले दिन 21 अक्टूबर, बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12.50 बजे बड़ा रमना मैदान, बेतिया में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे अपराह्न 03.00 बजे मोतिहारी के पिपरा विधान सभा, चकिया में गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।


Suggested News