PATNA: बिहार बीजेपी ने अपने अध्यक्ष का चुनाव काफी पहले कर लिया था, लेकिन पार्टी पटना महानगर अध्यक्ष चुनने मेंं विफल साबित हो रही थी।काफी जद्दोजहद के बाद बिहार बीजेपी ने आखिरकार अपना महानगर का अध्यक्ष चुन हीं लिया।लंबे समय के बाद बीजेपी ने पटना महानगर अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है।
जानकारी के अनुसार इसके पीछे बड़े स्तर पर रस्सा कस्सी थी। लिहाजा महानगर अध्यक्ष का चयन नही हो सका था।।बता दें कि बिहार में बीजेपी का 45 संगठन जिला है।इनमें से 44 संगठन जिलो में अध्यक्ष की घोषणा तो कर दी गयी थी, लेकिन महानगर में अब तक पेंच फंसा था।
मिल गया नया अध्यक्ष
आज रविवार को पटना महानगर के अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया गया है।प्रदेश चुनाव प्रभारी ने पटना महानगर अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है।इस बार बीजेपी ने नए चेहरे को महानगर इकाई का अध्यक्ष बनाया है।बीजेपी ने अभिषेक कुमार को महानगर की कमना सौंपा है।बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी सुरेश रूंगटा की तरफ से आदेश जारी किया गया है।