बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले पूर्व सांसद आर के सिन्हा, बिहार की राजनीति पर हुई चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले पूर्व सांसद आर के सिन्हा, बिहार की राजनीति पर हुई चर्चा

PATNA : भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया से मुलाकात की. भाजपा नेता ने कहा की आज शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके संसद भवन स्थित कक्ष में मिला. लगभग एक घॅंटे तक देश की राजनीतिक - सामाजिक स्थितियों पर विशेष कर बिहार के विषय में चर्चा हुई. 

वहीँ आर के सिन्हा ने बताया की आज अपने पुराने मित्र और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया से उनके निर्माण भवन स्थित कार्यालय में देर शाम को मिला. 

मनसुख भाई ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये की जा रही वृहद योजनाओं के विषय में बताया और कोरोना से विजय प्राप्त करने में जन सहयोग के महत्वपूर्ण योगदान के महत्ता की चर्चा की. 

Suggested News