बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को दी जन्मदिन की बधाई

सीएम नीतीश ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को दी जन्मदिन की बधाई

पटना... भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी नड्‌डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दिघार्यु होने की कामना की है। 

जेपी नड्डा इन दिनों हैदराबाद के चुनाव में व्यस्त हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं समेत देश के आला नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है। 

इधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कोरोना महामारी के कारण जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से अनुरोध किया है कि आप भी घर पर रहें, सुरक्षित रहें और कोविड से बचाव के लिए सभी दिशा निर्देशों का पालन करें। 



Suggested News