बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बीजेपी के बाद अब RJD भी 'पटना' के पेंच में फंस गई,जानिए......

बिहार बीजेपी के बाद अब RJD भी 'पटना' के पेंच में फंस गई,जानिए......

PATNA: बिहार में एक दूसरे की धूर विरोधी दो पार्टियां पटना पर आकर फंस गई हैं।पटना राजद और बीजेपी दोनों को परेशान कर रखा है।यूं कहें कि दोनों पार्टी के नेता पटना के जिलाध्यक्ष की घोषणा करने में अंटक गए हैं.बिहार बीजेपी ने अपने अध्यक्ष का चुनाव काफी पहले कर लिया, लेकिन पार्टी अब तक पटना महानगर अध्यक्ष का चुनाव कराने में विफल साबित हुई है। जानकारी के अनुसार इसके पीछे बड़े स्तर पर रस्सा कस्सी है। लिहाजा अब तक महानगर अध्यक्ष का चयन  नही हो सका है।बता दें कि बिहार में बीजेपी का 45 संगठन जिला है। जानकारों की माने तो इनमें से 44 संगठन जिलो में अध्यक्ष की घोषणा तो कर दी गयी है, लेकिन महानगर में अब तक पेंच फंसा है।

राजद में भी पटना पर पेंच

वही हाल राजद की भी है।राजद ने बड़ी मुश्किल से अपने 50संगठन जिला में से 49  जिलाध्यक्ष की सूची जारी तो कर दी लेकिन पटना में पेंच फंस हीं गया।लिहाजा पटना जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं हो सका।पार्टी की तरफ से पटना जिलाध्यक्ष के नाम का कॉलम खाली रखा गया है।सूत्रों का दावा है कि पटना जिलाध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव का हटना तय है। किंतु नए नाम पर अभी मुहर नहीं लग पाई है।

जानकारों की मानें तो पटना अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार हैं। पटना में कई बड़े नेताओं के अपने अपने उम्मीदवार हैं।  बड़े नेता अपने अपने खेमे से पटना का अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। इसी वजह से कोई निष्कर्ष नही निकला।

बिहार में राजद की नई फौज की सूची जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि जिलों में सामाजिक समरसता का पूरा ख्याल रखा गया है। नई सूची में 13 यादव एवं 12 मुस्लिमों को स्थान दिया गया है। सामाजिक समीकरण का दायरा बढ़ाते हुए दो राजपूत और एक भूमिहार जाति के समर्पित कार्यकर्ता को भी जगह दी गई है। शिवहर और बाढ़ में राजपूत तथा शेखपुरा में भूमिहार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।  


Suggested News