PATNA : सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से अब कांग्रेस खुलकर उसके समर्थन में आ गई है। आज कांग्रेस के द्वारा दिल्ली और पश्चिम बंगाल में रिया चक्रवर्ती के समर्थन में रैली का आयोजन किया गया है।
इधर कांग्रेस की इस रैली से बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। बीजेपी इस रैली को लेकर राजद पर हमलावर है और नेता प्रतिपक्ष से बीजेपी नेताओं द्वारा सवाल किये जा रहे है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख के बाद अब बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद का बड़ा बयान दिया है
उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी में रिया चक्रवर्ती के समर्थन में कांग्रेस द्वारा बड़ी रैली गई है। इस रैली पर तेजस्वी यादव को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि उनका स्टैंड क्या है। तेजस्वी यादव बिहार विधान सभा चुनाव कांग्रेस के साथ लड़ना चाहती है तो इससे साबित होता है कि तेजस्वी यादव भी रिया के समर्थन में हैं।
उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत के लिए जो आंसू बहाया था वह क्या था। सुशांस सिंह राजपूत का समर्थन करने वाली पार्टी राजद और उसके नेता तेजस्वी यादव क्या अब भी कांग्रेस के साथ है इस बात को जनता के बीच स्पष्ट करना चाहिए। सुशांत सिंह राजपूत की फैंस और भाजपा यह जानना चाहती है।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट