बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छोटी पटनदेवी में वाजपेयी के स्वस्थ्य होने के लिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता कर रहे पूजा अर्चना

छोटी पटनदेवी में वाजपेयी के स्वस्थ्य होने के लिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता कर रहे पूजा अर्चना

PATNA : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में पिछले 24 घंटे से फुल लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी हालत पिछले 36 घंटे से अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पूरे देश में उनके स्वस्थ्य होने के लिए प्रार्थना और पूजा अर्चना का दौर जारी है। 

इसी कड़ी में पटना में भी भाजपा नेताओँ और कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी जीवन रक्षा के लिए प्रार्थनाओं और पूजा अर्चना किया जा रहा है।  भाजपा नेता और कार्यकर्ता राजधानी के पटना सिटी स्थिति प्रसिद्ध छोटी पटनदेवी में उनके स्वास्थ्य को लेकर पूजा अर्चना कर रहे है। देवी मां से उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

भाजपा नेता संजीव यादव ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी सिर्फ भाजपा ही नहीं देश के सभी राजनीतिक पार्टियों के चहेते रहे है। अपने सरल और मृदु स्वाभाव के कारण उनकी पहचान राजनीति में अलग रही है। देश को आज उनके मार्गदर्शन की जरुरत है। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर यहां पहुंचे है।

Suggested News