बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुष्कर्म मामले में भाजयुमो नेता गिरफ्तार, पार्टी नेत्री ने लगाया है आरोप

दुष्कर्म मामले में भाजयुमो नेता गिरफ्तार, पार्टी नेत्री ने लगाया है आरोप

NEWS4NATION DESK : झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दुष्कर्म के आरोप में एक भाजयुमो नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेता पर पार्टी की एक नेत्री ने रेप के बाद उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि झारखंड के सरायकेला जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने एक भाजयुमो नेत्री से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में भाजयुमो नेता को गिरफ्तार किया है। नेता का नाम अमित सिन्हा है और वह सतबहनी का रहनेवाला है। अमित सिन्हा पर आरोप है   कि नेत्री के मोबाइल पर वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। .

आदित्यपुर थाना पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सरायकेला-खरसावां भाजपा जिला कार्य समिति के पूर्व सदस्य अमित सिन्हा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर धमकी दे रहा है। आरोपी सरकार-संगठन की ताकत दिखाकर पुलिस से छूट जाने की धमकी भी दे रहा है। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अमित ने रेप का वीडियो बनाया था। उसके बाद से ब्लैकमेल कर रहा है। हाल में वीडियो मोबाइल पर भेज दिया। उसके बाद मैंने तय किया कि खुदकुशी कर लूंगी।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को थाना बुला गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार भाजयुमो नेता और उसके परिजनों ने आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया है। आरोपी अमित सिन्हा और उसके परिजनों का कहना है कि जब पिछले 5 महीने से उसके साथ रेप हो रहा था उसने इसकी शिकायत पहले क्यों नहीं की। 

वहीं परिजनों ने पीड़िता नेत्री पर आरोप लगाया कि उम्र में काफी बड़ी होने के बावजूद वह अमित सिन्हा के सामने अपना अंग प्रदर्शन कर उसे गुमराह करती थी। उसके कई ऐसे वीडियो उनके पास मौजूद हैं। 

जमशेदपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Suggested News